माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के जन्मदिवस को भव्य एवं जनसेवा के रूप में मनाने की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

0
IMG-20260913-WA0050

अमीषा भट्ट

आज दिनांक 13 सितंबर 2026 को महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में महानगर भाजपा कार्यालय पर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं लोकप्रिय जननेता श्री पुष्कर सिंह धामी जी के जन्मदिवस 16 सितंबर 2026 को उत्साहपूर्वक एवं सेवा भाव के साथ मनाने की तैयारियों को लेकर
बैठक में महानगर के अध्यक्ष ने यह बताया कि आगामी 16 सितंबर को देहरादून के रेंजर मैदान में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम जी का जन्म दिवस कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें महानगर के 9 से 10 हजार युवा साथी कार्यकर्ता पदाधिकारी गण बुद्धिजीवी सामाजिक व्यक्ति प्रतिभा करने वाले हैं जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि जन्मदिवस को केवल उत्सव के रूप में न मनाकर जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं जरूरतमंदों की सहायता के रूप में मनाया जाए।


बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष जी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनके जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और सेवा भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
आज उत्तराखंड मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में विकसित उत्तराखंड की ओर लगता आगे बढ़ रहा है मुख्यमंत्री जी ने उत्तराखंड के हित के लिए अनेकों अनेक योजनाओं के माध्यम से आम जनमानस को लाभ पहुंचाने का काम किया और साथ ही उत्तराखंड में कीर्तिमान स्थापित कर राष्ट्र में उत्तराखंड की अलग पहचान बनाई है हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि आपका जन्म दिवस युवा साथियों के साथ बड़े हर्ष उल्लास के साथ बनाए जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार जी के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री आदरणीय पुष्कर सिंह धामी जी का जन्म दिवस हम सबके लिए सौभाग्य का दिन है हमें ऐसा नेतृत्व प्राप्त हुआ जिसके द्वारा उत्तराखंड ने लगातार विकास की गति को आगे बढ़ाया है हम सभी कार्यकर्ताओं की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि आपके जन्मदिवस को जन सेवा के रूप में समाज में अभियान के रूप में मनाए। साथ ही देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के 17 सितंबर जन्मदिवस के उपलक्ष में एक माह के सेवा समर्पण अभियान के कार्यक्रमों की भी चर्चा की गई साथ ही सभी कार्यक्रमों को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हुए 16 सितंबर को जन्मदिवस को सेवा एवं संकल्प दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया।

बैठक में रायपुर विधायक उमेश शर्मा को दायित्वधारी राज्य मंत्री श्रीमती विनोद उनियाल मधु भट्ट श्री श्याम अग्रवाल कुलदीप बुटोला अशोक वर्मा हरीश डोरा सुनील उनियाल गामा वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों संकेत नौटियाल राजेश कंबोज ओम कक्कड़ महामंत्री विजेंद्र थपलियाल संदीप मुखर्जी सुरेंद्र राणा जगदीश सेमवाल विनोद शर्मा प्रदीप कुमार मोतीराम संदीप बिजलवान मनीष पाल श्रेय नौटियाल सभी महानगर के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष पार्षद गण उपस्थित है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!