कैंट विधानसभा में SIR नोटिसों के समाधान को लेकर आयोजित हुई बैठक

0
IMG-20260731-WA0010_copy_956x538

अमीषा भट्ट

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर द्वारा देहरादून की कैंट विधानसभा के विजय पार्क क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान के अंतर्गत जारी नोटिसों के समाधान को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बीएलओ (BLO), क्षेत्रवासियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए SIR नोटिसों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान पात्र मतदाताओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने, दस्तावेज़ी प्रक्रिया को सरल बनाने तथा नोटिसों के समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक सुझाव साझा किए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए *प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में लगभग 47,711 मतदाताओं को SIR के अंतर्गत नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में जारी नोटिसों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है।

कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर पहुंचकर प्रभावित मतदाताओं को आवश्यक मार्गदर्शन, दस्तावेज़ी सहायता एवं हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे, ताकि कोई भी पात्र मतदाता केवल तकनीकी या प्रक्रियागत कारणों से अपने मताधिकार से वंचित न रहे।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित एवं सही होना अत्यंत आवश्यक है।

कांग्रेस पार्टी प्रत्येक पात्र मतदाता के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इस अभियान के माध्यम से हर बूथ पर मतदाताओं की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।बैठक में कांग्रेस नेता अमन बत्रा सहित सभी क्षेत्रवासियों, बीएलओ एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की। अंत में सभी उपस्थित जनों का सहयोग एवं सहभागिता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!