NEET UG 2026: देहरादून की दिव्यांशी चौधरी ने AIR 605 हासिल कर बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 4 छात्र टॉप-10, 18 टॉप-50 और 41 टॉप-100 में शामिल देहरादून, 18 जुलाई।राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) 2026 के घोषित परिणामों में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखते हुए शानदार सफलता हासिल की है।
संस्थान की छात्रा दिव्यांशी चौधरी ने 720 में से 667 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 605 हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश में प्रदेश का नाम रोशन किया है।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, AESL के अन्य छात्रों ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
नैशा ध्यानी ने 655 अंक के साथ AIR 1130, आरव सैनी ने 648 अंक के साथ AIR 1579, अदिति सिंह ने 640 अंक के साथ AIR 2287, जबकि श्रुति ने 619 अंक प्राप्त कर AIR 5283 हासिल की।इस वर्ष भी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में AESL के छात्रों का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशाली रहा। संस्थान के 4 छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप-10, 18 छात्रों ने टॉप-50 और 41 छात्रों ने टॉप-100 में स्थान बनाया। यह सफलता गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी, वैज्ञानिक शिक्षण पद्धति, व्यापक अध्ययन सामग्री, नियमित टेस्ट और व्यक्तिगत मार्गदर्शन की मजबूत व्यवस्था का परिणाम मानी जा रही है।अपनी सफलता पर दिव्यांशी चौधरी ने कहा कि NEET UG 2026 में उत्कृष्ट रैंक हासिल करना उनके लिए गर्व और खुशी का विषय है। उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि के पीछे अनुशासन, निरंतर मेहनत और लगातार सीखने की भावना रही।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय आकाश के शिक्षकों के मार्गदर्शन, माता-पिता के सहयोग और नियमित अभ्यास को दिया।इस अवसर पर आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के क्षेत्रीय निदेशक डी. के. मिश्रा ने दिव्यांशी चौधरी सहित सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प, अभिभावकों के विश्वास और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि AESL का उद्देश्य छात्रों को मजबूत शैक्षणिक आधार, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें।AESL ने वर्षों से मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देने की अपनी परंपरा को बरकरार रखा है। संस्थान के अनुसार, पिछले एक दशक में आकाश के छात्रों ने 13 बार ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है।
इसी अवधि में ऑल इंडिया टॉप-10 में 64 प्रतिशत तथा ऑल इंडिया टॉप-100 में 50 प्रतिशत स्थान आकाश के छात्रों ने हासिल किए हैं। संस्थान का कहना है कि छात्रों की सफलता ही उसकी सबसे बड़ी उपलब्धि है और भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से प्रतिभाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।
