नगर पालिका परिषद चंपावत के बालेश्वर वार्ड के लोगों ने यूपीसीएल के स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया
चंपावत। नगर पालिका परिषद चंपावत के बालेश्वर वार्ड के लोगों ने यूपीसीएल के स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी कीमत पर स्मार्ट मीटर पर नहीं लगने देंगे। बालेश्वर वार्ड के लोग विद्युत वितरण खंड कार्यालय चंपावत में पहुंचे। उन्होंने एसडीओ संजय भंडारी से क्षेत्र में मीटर नहीं लगाने की बात की। लोगों ने कहा कि स्मार्ट मीटर पर कई भ्रांतियां हैं। स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई लोगों के अधिक बिल आ रहे हैं और इसका निस्तारण भी ठीक से नहीं हो रहा है। जब पुराने मीटर ठीक से काम कर रहे हैं तो नए मीटर लगाने की जरूरत क्या है। लोगों ने कहा कि अगर जबरन मीटर लगाए गए तो इसका पूरजोर विरोध होगा। बाइट-सुनील साह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बाइट-प्रकाश सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता
