एसएसपी देहरादून के निर्देश पर रायपुर में गुंडई दिखाने वालों पर पुलिस का एक्शन, दो गिरफ्तार

0
IMG-20260922-WA0024_copy_647x538

अमीषा भट्ट

*गुंडई दिखाने वालों पर दून पुलिस का एक्शन*

*सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

*सार्वजनिक स्थान पर आपस में झगड़ा कर शांति भंग करने का प्रयास करने वाले 02 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार*

दिनांक 24-09-2026 को रायपुर क्षेत्र में शराब के ठेके के पास 02 व्यक्तियों द्वारा लड़ाई-झगड़ा करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में थाना रायपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे दोनों व्यक्तियों के संबंध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित करते हुए उन्हें चिन्हित कर गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध धारा 172 BNSS  के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई।

*विवरण अभियुक्त*
*(1)* पवन कुमार पुत्र रामजद निवासी रायपुर बाजार थाना रायपुर उम्र 36 वर्ष।

*(2)* मुकेश रावत पुत्र राम सिंह रावत निवासी नतथुवाला थाना रायपुर देहरादून उमराव 40 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed