केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के चीड़ जंगलों में आग, धुएं से बढ़ी स्थानीय लोगों की परेशानी

0

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की नागनाथ रेंज के जंगलों में आग लगने से कई क्षेत्रों में धुआं फैल गया है। वन विभाग की टीम आग पर नियंत्रण पाने में जुटी है।

fire

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की नागनाथ रेंज में रविवार देर रात जंगलों में आग लगने से कई क्षेत्रों में धुआं फैल गया। आग शरणाचाई, वीणा नागधार और चमसिल के आसपास के चीड़ वन क्षेत्रों में फैली, जिससे वन संपदा को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, आग रात करीब 10 बजे के आसपास भड़की। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम सोमवार सुबह से मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास शुरू किया। वन क्षेत्राधिकारी कपिल गुसाईं के नेतृत्व में वन कर्मियों ने कई स्थानों पर आग को काबू करने में सफलता पाई।

धुएं के कारण आसपास के क्षेत्रों में सांस से जुड़ी समस्या वाले लोगों, बुजुर्गों और स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि तेज हवा और पहाड़ी क्षेत्र की कठिन भौगोलिक स्थिति के कारण आग बुझाने में वन विभाग को काफी मुश्किलें आ रही हैं।

इसी बीच सोमवार को नागनाथ रेंज के कुजासू क्षेत्र के जंगलों में भी आग फैलने की सूचना मिली। वन दरोगा प्रकाश कंडारी के अनुसार, टीम लगातार आग बुझाने में जुटी है, लेकिन चट्टानी इलाका और हवा की रफ्तार राहत कार्यों में बाधा बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!