पौड़ी में जनता मिलन कार्यक्रम, 19 शिकायतों पर हुई सुनवाई

0
image254

पौड़ी, 23 जून। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी 19 शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखी गईं। जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने अधिकांश मामलों का मौके पर समाधान कराया, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं, गैस कनेक्शन और जल निकासी से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे। लोअर चोपड़ा और कोठार क्षेत्र में पेयजल संकट की शिकायत मिलने पर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने और जरूरत पड़ने पर टैंकरों से पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य उपकेंद्र सिंगोरी की मरम्मत, सड़क सुधार और मोटर मार्ग निर्माण संबंधी मांगों पर भी अधिकारियों को निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। सड़क कटान और मोटर मार्ग निर्माण से जुड़ी शिकायतों पर भी विभागीय अधिकारियों को स्थलीय जांच के निर्देश दिए गए।

नगर क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए नालों की सफाई अभियान तेज करने की जानकारी दी गई। वहीं आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के तहत 52 निराश्रित गौवंशों को गौ-सदनों में भेजे जाने की सूचना भी बैठक में साझा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!