एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 6 घंटे में लापता 13 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

0
IMG-20260804-WA0014_copy_538x538

अमीषा भट्ट……

*एसएसपी दून के नेतृत्व मे आमजन की सुरक्षा को प्रतिबद्ध दून पुलिस*

*घर से गये नाबालिक को सकुशल ढूंढकर दून पुलिस ने लौटाई परिवार की खुशियां*

*राजपुर क्षेत्र से गुमशुदा 13 वर्षीय नाबालिक बालक को पुलिस ने मात्र 06 घंटे में किया सकुशल बरामद*

*पढ़ाई के लिए दबाव देने पर परिजनों से नाराज होकर घर से बिना बताये चला गया था नाबालिक*

*नाबालिक को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने किया दून पुलिस का आभार व्यक्त*

दिनांक – 03/08/2026 को राजपुर निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना राजपुर पर लिखित सूचना दी कि उनका 13 वर्षीय पुत्र घर से बिना बताए कहीं चला गया है, जिसको उनके द्वारा काफी तलाश किया गया परंतु उसके सम्बन्ध में कोई जानकारी नही मिल पाई।

प्रकरण की सवेंदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये,  दिये गये निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा के निवास स्थान व आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक करते हुए आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गयी,  साथ ही गुमशुदा बालक के दोस्तो व आसपास के लोगो से आवश्यक पूछताछ की गई।  पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से पुलिस को गुमशुदा बालक के रेलवे स्टेशन देहरादून में होने की सूचना प्राप्त हुई,  जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बालक को रेलवे स्टेशन देहरादून से सकुशल बरामद किया गया।

बालक से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि परिजनों द्वारा बार-बार पढ़ाई करने का दबाव डालने व डांटे जाने से क्षुब्ध होकर वो घर से दूर जाने के लिए रेलवे स्टेशन देहरादून के लिए चला गया था तथा रेलवे स्टेशन में खड़ी किसी भी ट्रेन में बैठकर घर से दूर जाने की फिराक में था, पर ट्रेन में बैठने से पहले ही पुलिस द्वारा उसे सकुशल रूप से अपने संरक्षण में ले लिया, जिसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

बालक को सकुशल वापस पाकर परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

*पुलिस टीम :-*

1- उ0नि0 सूरज कंडारी, चौकी प्रभारी जाखन
2- कां0 ललित रावत
3- कां0 दिशांत
4-हे०का० किरण (SOG)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!