अवैध शराब के विरुद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यवाही, सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत 10 पेटी शराब की बरामदगी तथा एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार।

0
IMG-20260928-WA0030_copy_717x538

अमीषा भट्ट

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध शराब के परिवहन के आरोप में गिरफ्तार किया गया।पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 28.09.2026 को चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK10-5758 (स्विफ्ट डिजायर) की तलाशी लेने पर वाहन से कुल 10 पेटी (72 बोतल, 24 हाफ एवं 144 पव्वे) अवैध शराब बरामद हुई। शराब परिवहन करने के मामले में जयवीर सिंह पुत्र सतेसिंह, निवासी ग्राम ललूड़ी, जिला रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत व शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा अवैध शराब के परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।*Social Media Cell Police Office Rudraprayag.*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed