वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
चंद्रभागा पुल पर सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब सवा दस बजे सूचना मिली कि चंद्रभागा पुल के बीच किसी अज्ञात वाहन ने एक स्कूटी चालक को टक्कर मार दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटना में घायल को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक की पहचान मूर्ति राम नौटियाल (40) पुत्र रामदयाल नौटियाल, निवासी ग्राम जोगत, थाना धरासू, जनपद उत्तरकाशी, हाल निवासी ढालवाला (टिहरी गढ़वाल) के रूप में हुई। वह पूजा-पाठ का कार्य करते थे और ढालवाला में किराये पर रह रहे थे। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है।
