राजतिलक के साथ झंडा जी की ऐतिहासिक रामलीला का विश्राम, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना सम्मानित

0
IMG-20261023-WA0082_copy_717x538

अमीषा भट्ट

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026।

श्री झंडा बाजार की प्राचीन रामलीला समिति द्वारा आयोजित ऐतिहासिक रामलीला का आज भगवान श्री राम के राजतिलक के साथ विधिवत विश्राम हुआ।

विश्राम दिवस समारोह में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर रामलीला समिति द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्री धस्माना ने कहा कि जब रावण-वध से पूर्व विभीषण यह देखकर अधीर हो गए कि रावण के पास दिव्य रथ, अस्त्र-शस्त्र और मायावी शक्तियां हैं, जबकि श्री राम नंगे पांव, बिना कवच के वानर सेना के साथ हैं, तो प्रभु राम ने कहा था कि रावण के पास सब कुछ है पर सत्य नहीं, और मैं सत्य के रथ पर सवार हूं इसलिए विजय मेरी ही होगी।

उन्होंने रामचरितमानस की चौपाई –

“रावन रथी बिरथ रघुबीरा, देखि बिभीषन भयउ अधीरा।
अधिक प्रीति मन भा संदेहा, बंदि चरन कह सहित सनेहा।।”

  • सुनाई तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।

श्री धस्माना ने कहा, “जहां सत्य होगा, अंततोगत्वा जीत वहीं होगी।” उन्होंने इस बात पर हर्ष व्यक्त किया कि इंटरनेट और सैटेलाइट के इस युग में भी बड़ी संख्या में, विशेषकर युवा, रामलीला देखने आ रहे हैं। रामकथा हमें मर्यादित जीवन जीने की प्रेरणा देती है।

इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्री आर.एस. महेन्द्रू, सचिव श्री एस.पी. शर्मा और संरक्षक श्री शोषित माणिक ने श्री धस्माना को अंगवस्त्र पहनाकर और श्रीराम दरबार का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed