बैंकिंग सुरक्षा को और मजबूत बनाने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक सम्पन्न

0
IMG-20260925-WA0037_copy_522x538

अमीषा भट्ट

उत्तराखंड में बैंकिंग अवसंरचना, करेंसी चेस्ट तथा नकदी के सुरक्षित परिवहन की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति (SLSC) की 21वीं बैठक शुक्रवार को सचिवालय, देहरादून में सचिव गृह शैलेश बगौली की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई), कानपुर द्वारा आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में राज्य प्रशासन, कानून-प्रवर्तन एजेंसियों, करेंसी चेस्ट संचालित करने वाले बैंकों तथा राज्य में व्यापक शाखा नेटवर्क वाले अन्य बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। आरबीआई कानपुर, देहरादून एवं केंद्रीय कार्यालय, मुंबई के अधिकारी भी बैठक में शामिल रहे।


बैठक में बैंकिंग संस्थानों के समक्ष सुरक्षा संबंधी चुनौतियों, करेंसी चेस्ट की सुरक्षा, जाली भारतीय मुद्रा नोट से जुड़े मामलों तथा नकदी के सुरक्षित आवागमन के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक में यह भी रेखांकित किया गया कि राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति बैंकों, सुरक्षा सेवाओं के प्रदाताओं और उपयोगकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है, जिससे बैंकिंग सुरक्षा तंत्र को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
सभी हितधारकों ने बैंकिंग अवसंरचना, करेंसी चेस्ट और नकदी परिवहन से संबंधित सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर समन्वय, सूचना साझाकरण और सहयोग को आवश्यक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed