संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल: टिहरी पुलिस ने मूकबधिर महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया, परिजनों ने जताया टिहरी पुलिस का आभार”

0
image363

♦️ दिनांक 03.07.2026 को थाना घनसाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला नदी किनारे अकेली घूम रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना घनसाली से तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

♦️ पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि महिला मूकबधिर है तथा बोलने एवं अपनी पहचान बताने में असमर्थ है। महिला अपना नाम, पता अथवा अन्य कोई जानकारी नहीं दे सकी। इसके उपरांत थाना घनसाली पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए महिला की पहचान सुनिश्चित करने के लिए थाना क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रहरियों को सूचना प्रसारित की। साथ ही स्थानीय सोशल मीडिया ग्रुपों के माध्यम से भी महिला का विवरण साझा कर आमजन से सहयोग की अपील की गई।

♦️ पुलिस के सतत प्रयासों एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से महिला की पहचान ग्राम होल्टा, थाना घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई।

♦️ पहचान सुनिश्चित होने के उपरांत महिला को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों ने घनसाली पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय कार्यप्रणाली की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

♦️ इस अवसर पर पुलिस द्वारा परिजनों को भविष्य की सुरक्षा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण सलाह भी दी गई कि चूंकि महिला बोलने में असमर्थ है, इसलिए उसके हाथ में अथवा उसके पास किसी सुरक्षित माध्यम से उसका नाम, ग्राम एवं अन्य पहचान संबंधी विवरण उपलब्ध रहे, जिससे भविष्य में यदि वह कहीं भटक जाए तो उसकी शीघ्र पहचान कर सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया जा सके।

♦️ जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस आमजन की सुरक्षा, सहायता एवं मानवीय सेवा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है तथा प्रत्येक आवश्यकता की घड़ी में संवेदनशील एवं त्वरित पुलिसिंग के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!