तेजस्वी सूर्या ने सैकड़ों युवाओं संग निकाली कांवड़ यात्रा, वीरभद्र में हुआ समापन

0
IMG-20260807-WA0023_copy_303x538

इस अवसर पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी की उपस्थिति भी रही खास

अमीषा भट्ट

ऋषिकेश, 08 अगस्त। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने सावन मास के पावन अवसर पर हरिद्वार से ऋषिकेश तक भव्य कांवड़ यात्रा में भाग लिया। हर की पौड़ी में विधिवत पूजा-अर्चना और गंगा पूजन के बाद उन्होंने सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं के साथ गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा प्रारंभ की, जिसका समापन वीरभद्र, ऋषिकेश में हुआ।

कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धा, आस्था और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और स्थानीय श्रद्धालुओं ने यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा कांवड़ियों का स्वागत भी किया गया।

इस अवसर पर तेजस्वी सूर्या ने प्रदेशवासियों को सावन मास की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और अटूट आस्था का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि युवाओं की बड़ी भागीदारी यह दर्शाती है कि नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, अनुशासन और सेवा भाव का भी संदेश देती है।

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष Neha Joshi ने इस यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि तेजस्वी सूर्या ने युवाओं के बीच आध्यात्म और आधुनिक तकनीक दोनों के महत्व का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जिस देश के युवाओं के पास आध्यात्मिक मूल्यों के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसी आधुनिक तकनीकों की समझ हो, वह देश हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है।

यात्रा के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सहगल, दीप कोश्यारी, मुलायम रावत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, विकास और जनकल्याण की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed