पुरानी टिहरी की 1952 की ऐतिहासिक रामलीला देहरादून में शुरू, कैलाश लीला और श्रीराम जन्म का हुआ भव्य मंचन

0
WhatsApp Image 2026-10-12 at 11.06.16 AM (2)

श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952 द्वारा रेसकोर्स स्थित श्री गुरु नानक मैदान में ‘भव्य रामलीला महोत्सव–2026’ का भव्य शुभारंभ ‘लोक संस्कृति दिवस’ के रूप में किया गया।

पहले दिन उत्तरकाशी के ‘पंचतत्वा बैंड’ की शानदार संगीतमय प्रस्तुति और लेजर-साउंड शो ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, साथ ही कैलाश लीला व श्रीराम-सीता जन्म का मंचन हुआ। समिति अध्यक्ष अभिनव थापर ने बताया कि 1952 से चली आ रही पुरानी टिहरी की इस ऐतिहासिक विरासत को इस वर्ष डिजिटल प्रसारण के जरिए 1 करोड़ से अधिक दर्शकों तक पहुंचाने का लक्ष्य है। 11 से 21 अक्टूबर तक चलने वाले इस महोत्सव में 20 अक्टूबर को पुतला दहन और 21 अक्टूबर को प्रभु श्रीराम का राजतिलक संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed