चारधाम यात्रा की SOP होगी और सख्त, सुरक्षा पर सीएम धामी का जोर

0
image72

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा को और सुरक्षित व व्यवस्थित बनाने के लिए एसओपी में सख्त प्रावधान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी धाम या पड़ाव पर क्षमता से अधिक भीड़ होने पर होल्डिंग एरिया और चेक प्वाइंट्स पर यात्रियों व वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाए। यात्रियों को चरणबद्ध तरीके से आगे भेजा जाए, ताकि धामों में अव्यवस्था न हो।

उन्होंने रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक यात्रा मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक का सख्ती से पालन कराने को कहा। साथ ही दिन में बड़े वाहनों के संचालन पर नियंत्रण और केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही अनुमति देने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा प्रबंधन का मूल उद्देश्य सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और लगातार संवाद होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!