ट्रस्ट ऑफ यूथ फाउंडेशन के नेतृत्व में गोपेश्वर में हुआ वृक्षारोपण, युवा मोर्चा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

0
IMG-20260725-WA0011_copy_717x538

अमीषा भट्ट

गोपेश्वर में ट्रस्ट ऑफ यूथ फाउंडेशन (TOY Foundation) एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपे गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है।

इस अवसर पर लोगों से पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की भी अपील की गई। कार्यक्रम में “मेरी समोणी, डाली लगोणी” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

इस दौरान ट्रस्ट ऑफ यूथ फाउंडेशन, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!