सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए प्रमुख मार्गों पर की गई वाहन चेकिंग।
अमीषा भट्ट
रुद्रप्रयाग पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती।
जनपद रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में आज दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को जनपद के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर पुलिस टीमों द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा वाहनों एवं आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।

रुद्रप्रयाग पुलिस आमजन एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा वाहन चलाते समय सुरक्षा मानकों का ध्यान रखें। आपकी सतर्कता ही सुरक्षित सफर की गारंटी है।
