कर्णप्रयाग जिपलाइन हादसे का वायरल वीडियो निकला फर्जी, पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों को दी चेतावनी
कर्णप्रयाग में जिपलाइनिंग हादसे से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो में दावा किया जा रहा था कि एडवेंचर स्पोर्ट्स के दौरान जिपलाइन की रस्सी टूटने से एक महिला नीचे गिर गई।
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच की। जांच में सामने आया कि यह वीडियो कर्णप्रयाग का नहीं है और पूरी तरह भ्रामक है। पुलिस के अनुसार यह वीडियो असत्य है और एआई तकनीक से बनाया गया प्रतीत होता है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि किए ऐसे वीडियो शेयर न करें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अफवाह फैलाने या भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
