मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णय से हल्द्वानी में हाईकोर्ट कॉम्प्लेक्स के लिए 40 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरित
अमीषा भट्ट
उत्तराखंड सरकार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हल्द्वानी में प्रस्तावित हाईकोर्ट कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए बड़ा फैसला लिया है।
न्याय विभाग के अनुसार, रुद्रपुर वन प्रभाग के लामाचौड़ क्षेत्र की कुल 73 हेक्टेयर वन भूमि में से आवश्यकता अनुसार 40 हेक्टेयर भूमि उत्तराखंड हाईकोर्ट को हस्तांतरित करने को मंजूरी दी गई है।
यह निर्णय हाईकोर्ट के निरीक्षण और आवश्यकता के आधार पर लिया गया, जिससे आधुनिक न्यायिक परिसर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।
