अद्वैत आश्रम मायावती में योग दिवस काउंटडाउन कार्यक्रम, स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए कराया गया योगाभ्यास

0
image47

चम्पावत। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के काउंटडाउन कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत रविवार को लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल अद्वैत आश्रम मायावती में विशेष योग सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रखी गई, जिसमें स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और योग साधकों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन और जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग चम्पावत के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में योग और अध्यात्म के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। स्वामी विवेकानंद से जुड़ी इस पावन तपस्थली में हुए आयोजन ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली और नियमित योगाभ्यास का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अद्वैत आश्रम के अध्यक्ष स्वामी सुहृदयानन्द जी ने भगवान धन्वन्तरि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद योग अनुदेशिका लीला जोशी ने योगाभ्यास सत्र का संचालन किया।

योग अनुदेशक विजय देउपा और सोनिया आर्या ने उपस्थित लोगों को कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। विशेष रूप से वृद्धजनों के स्वास्थ्य, संतुलन, लचीलापन और मानसिक शांति के लिए योग को उपयोगी बताया गया।

कार्यक्रम के आयोजन में अद्वैत आश्रम प्रबंधन समिति का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन डॉ. सुधाकर गंगवार ने किया। इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह, जिला नोडल अधिकारी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 डॉ. उमेश भारती, आयुर्वेद विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आश्रम के श्रद्धालु और बड़ी संख्या में योग साधक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!