मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 11 पात्र वाहन स्वामियों को प्रोत्साहन राशि वितरित, स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति को दी गति
अमीषा भट्ट
देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति के तहत 11 पात्र वाहन स्वामियों को प्रोत्साहन राशि एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए।

इस दौरान उन्होंने स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने तथा प्रदेश में प्रदूषण कम करने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
