उत्तराखंड दौरे पर आएंगे नितिन नवीन, भाजपा ने 25 जगहों पर पारंपरिक स्वागत की बनाई तैयारी

0

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के 28 मई के उत्तराखंड दौरे को लेकर पार्टी तैयारियों में जुट गई है। प्रदेशभर में करीब 25 स्थानों पर कार्यकर्ता पारंपरिक अंदाज में उनका स्वागत करेंगे।

naveen

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 28 मई को उत्तराखंड पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी संगठन तैयारियों में जुट गया है। कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के करीब 25 स्थानों पर पारंपरिक शैली में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर भाजपा प्रदेश इकाई ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कार्यक्रम प्रभारीयों के साथ बैठक कर विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की। बैठक में तय हुआ कि नितिन नवीन का स्वागत पारंपरिक वेशभूषा, सादगी और उत्साह के साथ कई स्थानों पर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!