डॉ. आशीष चौहान ने संभाली देहरादून जिलाधिकारी की जिम्मेदारी, प्रशासनिक प्राथमिकताएं गिनाईं

0

देहरादून जिले को नया जिलाधिकारी मिल गया है। 2012 बैच के IAS अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को कार्यभार संभालते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं, चारधाम यात्रा, आपदा प्रबंधन और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।

dm

देहरादून। जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। 2012 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को देहरादून के जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले देहरादून के जिलाधिकारी रहे सविन बंसल का तबादला सचिवालय में किया गया है।

कार्यभार संभालने के लिए डॉ. आशीष चौहान कोषागार पहुंचे, जहां उन्होंने औपचारिक रूप से जिलाधिकारी पद की जिम्मेदारी ली। पदभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने कोषागार का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से अभिलेखों के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य प्रशासनिक कार्यों को लेकर जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान नव नियुक्त जिलाधिकारी ने रिकॉर्ड के सुरक्षित संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पेंशनरों के डिजिटल सत्यापन की प्रक्रिया को और बेहतर व व्यवस्थित तरीके से संचालित करने पर जोर दिया।

डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर और पारदर्शिता के साथ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि जिले में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को मजबूत बनाना, आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराना और विकास योजनाओं को गति देना प्रशासन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!