देहरादून में 20वां राष्ट्रीय रोजगार मेला: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने 249 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

0
WhatsApp Image 2026-09-19 at 4.58.57 PM (1)

शनिवार (19 सितंबर 2026) को देशभर में 45 स्थानों पर आयोजित 20वें राष्ट्रीय रोजगार मेले के तहत देहरादून में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया और चयनित 249 अभ्यर्थियों को विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्ति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में आयकर विभाग, देहरादून की मुख्य आयकर आयुक्त श्रीमती रेणुका जैन गुप्ता ने स्वागत संबोधन दिया और युवाओं की कड़ी मेहनत की सराहना की।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 51,000 से अधिक नवनियुक्त युवाओं और उनके अभिभावकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि त्योहारों के आगमन पर यह अवसर हजारों परिवारों में खुशियां लेकर आया है। प्रधानमंत्री ने युवाओं से राष्ट्रीय शिक्षा नीति, स्किल इंडिया मिशन और पीएम कौशल विकास योजना जैसी पहलों का लाभ उठाते हुए विकसित भारत@2047 के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने युवाओं को iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़कर अपने कौशल को निरंतर निखारने की प्रेरणा दी।

देहरादून में वितरित 249 नियुक्ति पत्रों का विभागवार विवरण:

  • आयकर विभाग (वित्त मंत्रालय): 121 अभ्यर्थी
  • अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS): 53 अभ्यर्थी
  • भारतीय रेल: 30 अभ्यर्थी
  • डाक विभाग: 20 अभ्यर्थी
  • प्रधान नियंत्रक रक्षा लेखा / नियंत्रक रक्षा लेखा (PCDA/CDA): 18 अभ्यर्थी
  • भारतीय सर्वेक्षण विभाग: 5 अभ्यर्थी
  • भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM): 1 अभ्यर्थी
  • गृह मंत्रालय: 1 अभ्यर्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed