कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक का लक्ष्य, DM डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर देहरादून में स्वीप अभियान तेज

0
monk519

लोकतंत्र के महापर्व में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करने और मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि के उद्देश्य से जनपद देहरादून में ‘स्वीप’ (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) अभियान को गति दी गई है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विगत निर्वाचनों में 50 प्रतिशत से कम मतदान वाले मतदेय स्थलों पर विशेष जागरूकता अभियान संचालित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में ऐसे सभी चिन्हित बूथों पर 75 प्रतिशत से अधिक मतदान सुनिश्चित करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।

इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए जिलाधिकारी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, पूर्ति, उद्योग, खेल, श्रम, पंचायती राज, परिवहन, विद्युत, दूरसंचार, वाणिज्य कर, एमडीडीए और नगर निगम सहित सभी विभागों व ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों को सक्रिय सहभागिता निभाने के आदेश जारी किए हैं। इसी क्रम में सनातन धर्म इंटर कॉलेज, मसूरी में छात्र परिषद चुनाव के माध्यम से विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रणाली का व्यावहारिक अनुभव कराया गया, जबकि जोड़ी गांव में ग्रामीणों को मताधिकार के प्रयोग के प्रति जागरूक किया गया। जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य हर वर्ग तक पहुंचकर आगामी चुनावों में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed