घर से ड्यूटी पर दार्जिलिंग जाने के लिए निकला अग्निवीर लापता, हिमाचल-दिल्ली में मिली लोकेशन, फिर फोन बंद
अग्निवीर के पिता ने बताया कि 16 जून को वह घर से ड्यूटी पर दर्जिलिंग जाने के लिए निकला था। कुछ दिनों बाद संपर्क करने पर जब उसका मोबाइल फोन बंद मिला तो दार्जिलिंग में उसकी यूनिट से संपर्क किया गया। वहां से बताया गया कि सूरज अभी तक अपनी यूनिट में नहीं पहुंचा है।
थौलधार ब्लॉक में सांकरी गांव का अग्निवीर सूरज भट्ट (21) ड्यूटी पर दार्जिलिंग जाते समय रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी तलाश करने पर भी जवान का कहीं कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों ने कंडीसौड़ पुलिस थाने में गुशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक जवान का कुछ पता नहीं चल पाया है।
