एटीएम तोड़कर कैश चोरी की कोशिश नाकाम, दून पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथ दबोचा

0
image401

प्रेमनगर में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम में सेंधमारी का प्रयास, अवैध चाकू और आला नकब बरामद; नशे की लत पूरी करने के लिए वारदात को देने जा रहा था अंजाम

देहरादून, 11 जुलाई। एसएसपी देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत प्रेमनगर पुलिस ने एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाले एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आला नकब, एक अवैध चाकू तथा वारदात के समय पहना गया रेनकोट बरामद किया है।

पूछताछ में आरोपी ने नशे की लत पूरी करने के लिए एटीएम में सेंधमारी का प्रयास करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार देर रात बैंक ऑफ महाराष्ट्र की निगरानी टीम ने प्रेमनगर स्थित अपने एटीएम में संदिग्ध गतिविधि की सूचना फोन के माध्यम से थाना प्रेमनगर को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। एटीएम के अंदर एक युवक मशीन को तोड़ने का प्रयास कर रहा था, जिसे पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध चाकू और एटीएम तोड़ने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा आला नकब बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुमित थापा (22 वर्ष) पुत्र श्याम सिंह थापा, निवासी गुरु नानक स्कूल वाली रोड, सनातन मंदिर, प्रेमनगर, देहरादून बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली प्रेमनगर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ओला टैक्सी चलाता है और नशे का आदी है। नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम को तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी करने की योजना बनाई थी। उसने यह भी स्वीकार किया कि इससे पहले वह आईसीआईसीआई बैंक के एक एटीएम को भी तोड़ने का प्रयास कर चुका था, लेकिन उसमें सफल नहीं हो पाया था। इसके बाद वह बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम में वारदात को अंजाम देने पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू, घटना में प्रयुक्त आला नकब और वारदात के समय पहना गया रेनकोट बरामद किया है। बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जैनेंद्र सिंह, कांस्टेबल कैलाश, कांस्टेबल राजेश तथा कांस्टेबल दिनेश शामिल रहे। दून पुलिस ने कहा कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!