चार दिन बाद झमाझम बरसे बदरा; गर्मी से मिली राहत, देहरादून और कुमाऊं के कई जिलों में यलो अलर्ट

0
thaharathana-ma-brasha_ab3d7e9edbfa914eac2b71e173dd900e_copy_956x538

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून सक्रिय है और अगले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।चार दिनों तक गर्मी और उमस झेलने के बाद देहरादून में मौसम ने अचानक करवट ली। पहले शहर के कुछ इलाकों में हल्की रिमझिम बारिश हुई, जिसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं कई स्थानों पर जलभराव और यातायात की रफ्तार भी प्रभावित हुई।विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!