डीएम नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में टिहरी में PM-RAHAT योजना का प्रशिक्षण, सड़क हादसों के घायलों को मिलेगा त्वरित कैशलेस इलाज

0
IMG-20260813-WA0025_copy_717x538

अमीषा भट्ट

सड़क हादसों के घायलों को मिलेगा त्वरित कैशलेस इलाज, टिहरी में PM-RAHAT योजना का प्रशिक्षण

गोल्डन ऑवर में उपचार पर जोर, चिकित्सा अधिकारियों और नर्सिंग स्टाफ को iRAD, e-DAR व TMS की दी गई जानकारी

टिहरी गढ़वाल, 13 अगस्त। सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने और आर्थिक बाधाओं के कारण किसी भी मरीज को इलाज से वंचित न होने देने की दिशा में टिहरी गढ़वाल प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में जनपद में PM-RAHAT (प्रधानमंत्री राहत) योजना के प्रभावी संचालन को लेकर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमलेश कुमार की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से आए चिकित्सा अधिकारियों, नर्सिंग अधिकारियों और डेटा एंट्री ऑपरेटरों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद गोल्डन ऑवर में उपचार उपलब्ध कराना मरीज की जान बचाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति उपचार के रास्ते में बाधा नहीं बननी चाहिए। PM-RAHAT योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को निर्धारित सीमा तक सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था है, जिससे समय पर इलाज सुनिश्चित कर मृत्यु दर को कम किया जा सके।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमलेश कुमार ने चिकित्सा अधिकारियों को iRAD, e-DAR, TMS और 112 सहित योजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने जिले में PM-RAHAT योजना को प्रभावी एवं सुचारू रूप से लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रशिक्षण के दौरान iRAD (Integrated Road Accident Database), e-DAR (Detailed Accident Report) और TMS (Treatment Management System) पोर्टल की कार्यप्रणाली, दुर्घटना संबंधी डेटा एवं उपचार प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण सत्र का संचालन डिस्ट्रिक्ट रोलआउट मैनेजर रविंद्र सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम में जनपद के समस्त संबंधित चिकित्सा अधिकारियों, नर्सिंग अधिकारियों और डेटा एंट्री ऑपरेटरों ने सक्रिय सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed