एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.80 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.80 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
अमीषा भट्ट
पुलिस कार्यालय, जनपद टिहरी गढ़वाल
दिनांक:- 14.08.2026
*एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई*
*अवैध स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार ऑपरेशन प्रहार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के क्रम में थाना थत्यूड़ पुलिस द्वारा दिनांक 13.08.2026 को मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK10-6688 मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में रोककर चेक किया गया।
चेकिंग के दौरान उनके कब्जे से 04.80 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना थत्यूड NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। बरामद अवैध स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग ₹50,000/- आंकी गई है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
👤 गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. सन्दीप गलवान पुत्र स्व0 कुशललाल
निवासी ग्राम भगड़ा, हिटाणू, कोतवाली उत्तरकाशी, जनपद उत्तरकाशी
उम्र:- 36 वर्ष
2. कीर्ति लाल पुत्र चन्दर लाल
निवासी ग्राम अस्तल, पोस्ट रंगाड़ी, कोतवाली उत्तरकाशी, जनपद उत्तरकाशी
उम्र:- 33 वर्ष
📦 बरामदगी का विवरण
🔹 04.80 ग्राम अवैध स्मैक
🔹 वाहन संख्या UK10-6688 मोटरसाइकिल
👮♂️ पुलिस टीम
1. उ0नि0 नवल किशोर गुप्ता
2. अ0उ0नि0 जितेन्द्र कुमार
3. हे0का0 145 ना0पु0 कुलदीप कुमार
4. का0 140 नरेश तोमर
5. का0 80 स0पु0 महेन्द्र चौहान
6. का0 205 स0पु0 बृजमोहन
🎯 एसएसपी टिहरी की सख्त नीति—नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद टिहरी पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों पर पुलिस की पैनी नजर है। नशा तस्करों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
टिहरी पुलिस की अपील:
नशे के विरुद्ध इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें। यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति मादक पदार्थों की तस्करी अथवा बिक्री में संलिप्त है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। आपकी सूचना किसी का भविष्य बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
#OperationPrahar #TehriPolice #SSPTehri #ShwetaChoubey #DrugFreeDevbhoomi #NashaMuktUttarakhand #AntiDrugCampaign #DrugsFreeIndia #UttarakhandPolice #TehriGarhwal #नशामुक्तउत्तराखंड #ऑपरेशनप्रहार #टिहरीपुलिस #नशातस्करोंपरशिकंजा #नशेकेखिलाफजंग #नशामुक्तदेवभूमि #मादकपदार्थ #स्मैकतस्करी #DrugFreeIndia
