डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने स्व. भुवन चंद्र खंडूड़ी की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि
अमीषा भट्ट
ऋषिकेश : 1 अक्टूबर 2026
पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय भुवन चंद्र खंडूड़ी जी की जयंती के अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने स्वर्गीय खंडूड़ी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र, प्रदेश और समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, सादगी, अनुशासन और पारदर्शिता को विशेष महत्व दिया। उत्तराखंड के विकास में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय खंडूड़ी जी का जीवन जनसेवा के प्रति समर्पण और दृढ़ संकल्प की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श एवं सिद्धांत आने वाली पीढ़ियों को भी राष्ट्र और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देते रहेंगे।
