प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय वीर का किया सम्मान

0
IMG-20261001-WA0094_copy_956x538

अमीषा भट्ट


ऋषिकेश: 1 अक्टूबर 2026

ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त होने पर अजय वीर का पुष्पमाला पहनाकर एंव मिष्ठान खिलाकर सम्मान किया। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं को उनकी सक्रियता, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा के आधार पर निरंतर नई जिम्मेदारियां दी जाती हैं। युवा मोर्चा संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी है और युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका पार्टी के संगठनात्मक विस्तार एवं जनसेवा के कार्यों में महत्वपूर्ण रहती है।

उन्होंने कहा कि अजय वीर को मिली नई जिम्मेदारी से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अजय वीर युवा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने अजय वीर के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ संगठन की जिम्मेदारी का निर्वहन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed