जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर सीडीओ दिवेश शाशनी ने की जिला योजना की समीक्षा, विभागों को दिए तेजी लाने के निर्देश

0
IMG-20261106-WA0054_copy_1024x534

अमीषा भट्ट

*रुद्रपुर 6 नवंबर 2026

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने शुक्रवार को जिला योजना की समीक्षा बैठक लेते हुए धीमी प्रगति वाले विभागों को कार्यो में तेजी लाने के साथ ही जनपद स्तर से अवमुक्त धनराशि को शत-प्रतिशत व्यय करने के निर्देश दिए।

 विकास भवन सभागार में जिला योजना की समीक्षा बैठक लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों को गुणवता,पारदर्शिता व समयबद्धता के साथ पूरा करें। उन्होंने कहा कि जितने भी निर्माण कार्य चालू है उनके पहले और बाद की फोटो के साथ ही कार्य प्रगति की रिपोर्ट भी उपलब्ध कराएं। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद में संचालित 18 राजकीय विद्यालयों में दिव्यांग छात्राओं को प्रथम चरण में दी जा रही सुविधाओं को जिला समाज कल्याण अधिकारी मॉनिटरिंग करें।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एस के गोस्वामी,परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफ़िल जमील, जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल,जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed