योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जताया गहरा शोक, कुमाऊं दौरे के सभी कार्यक्रम किए रद्द

0
IMG-20261120-WA0043_copy_384x538

अमीषा भट्ट

देहरादून, 20 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिजनों को इस अपार दुःख और वियोग को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए अपने दो दिवसीय कुमाऊं दौरे के सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर आज पंतनगर से देहरादून पहुंच गए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी की अंत्येष्टि में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed