डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने की समरसता संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक, नेपाली फार्म तिराहे पर होगा भव्य स्वागत

0
IMG-20261123-WA0023

अमीषा भट्ट


ऋषिकेश : 23 नवंबर 2026

ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली ‘समरसता संकल्प यात्रा’ की तैयारियों को लेकर बैठक की।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे एवं एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह यात्रा पंजाब से प्रारंभ होकर पांवटा साहिब होते हुए कल 24 सितंबर 2026 को संगठनात्मक जिला ऋषिकेश में प्रवेश करेगी। यात्रा के ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर नेपाली फार्म तिराहे पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज ने अपने विचारों और उपदेशों के माध्यम से समाज को समानता, प्रेम, भाईचारे और समरसता का मार्ग दिखाया। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट करने तथा भेदभाव रहित समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। समरसता संकल्प यात्रा उन्हीं महान विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

डॉ. अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में निवासरत भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाएं तथा सामाजिक समरसता और एकता के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता मनोज जखमोला, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, ऋषिकेश मंडल महामंत्री दीपक बिष्ट, श्यामपुर मंडल महामंत्री सतपाल राणा, पूर्व प्रधान सोबन कैंतुरा, विनय पासवान, पार्षद मुस्कान, निखिल बर्थवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed