एसएसपी देहरादून के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, 8.688 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
अमीषा भट्ट
*दिनांक – 24/11/2026*
*तड़के प्रातः से ही नशा तस्करों के ठिकानों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी*
*सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा छापेमारी के साथ साथ चलाया सघन चेकिंग अभियान*
*चेकिंग के दौरान 02 नशा तस्करो को भारी मात्रा में अवैध गांजे के साथ किया गिरफ्तार*
*पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी में जेल गये/प्रकाश में आये अभियुक्तो के घरों में दी गयी दबिशें*
*अभियुक्तों से पूछताछ कर उनके द्वारा वर्तमान में किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेकर की सत्यापन की कार्रवाई*
*दोबारा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की दी चेतावनी*
मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देव भूमि” के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 24/11/2026 को जनपद के नगर व देहात क्षेत्रों में पुलिस द्वारा तड़के प्रातः से ही नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी में जेल गए / प्रकाश में आए अभियुक्तों के घरों में औचक छापेमारी की कार्यवाही की गई, साथ ही सभी थाना क्षेत्रो में नशा तस्करों के धरपकड़ हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी में जेल गए / प्रकाश में आए 176 अभियुक्तों से पूछताछ करते हुए उनके द्वारा वर्तमान में किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेकर सत्यापन की कार्रवाई की गयी। इस दौरान पुलिस टीमो द्वारा सभी अभियुक्तों के मोबाइल, बैंक खातों तथा अन्य गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई गई, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं वे दोबारा तो मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त तो नहीं हैं। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा अभियुक्तों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि वे दोबारा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त पाए गए, तो उनके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा रायवाला क्षेत्र में एच0पी0 पेट्रोल पंप के पास से चैकिंग के दौरान हरिद्वार की ओर से आती हुई एक स्कूटी पर सवार 02 अभियुक्तो 1- प्रवीण पुत्र प्यारे लाल व 2-अजय कुमार पुत्र जोगेन्द्र प्रसाद को 08 किलो 688 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली रायवाला पर मु0अ0सं0- 202/2026 धारा 8/20/60 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- प्रवीण पुत्र प्यारे लाल निवासी वार्ड न0- 14 बनखण्डी ऋषिकेश, जिला देहरादून, उम्र 40 वर्ष
2- अजय कुमार पुत्र जोगेन्द्र प्रसाद निवासी वार्ड न0 14, बनखण्डी ऋषिकेश, जिला देहरादून, उम्र 27 वर्ष
*बरामदगी :-*
1- 08 किलो 688 ग्राम अवैध गांजा
2- स्कुटी वाहन संख्या UK14P-0392 यामाहा काला रंग
