टिहरी पुलिस का बड़ा खुलासा: 8 घंटे के भीतर 10 लाख की चोरी का पर्दाफाश, शत-प्रतिशत ज्वैलरी सहित शातिर चोर गिरफ्तार

0
WhatsApp Image 2026-09-15 at 5.52.18 PM (1)

टिहरी गढ़वाल (15 सितम्बर):

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 8 घंटे के भीतर 10 लाख रुपये की चोरी की घटना का सफल अनावरण किया है।

कोतवाली कैम्पटी क्षेत्र अंतर्गत थत्यूड-कैम्पटी मोटर मार्ग पर स्थित एक घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा लाखों के आभूषण चोरी कर लिए गए थे। पीड़ित की तहरीर पर मु0अ0सं0 42/2026 दर्ज कर चौकी प्रभारी नैनबाग उ0नि0 मंगेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त राजन राणा (निवासी ग्राम रणगांव, कैम्पटी) को गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी:

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से शत-प्रतिशत चोरी का माल (सोने का हार, मांग टीका, नथ, झुमके, अंगूठी और चांदी की पायल—कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹10 लाख) बरामद कर लिया है। अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी मसूरी (देहरादून) थाने में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!