विश्व पर्यावरण दिवस पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया पौधारोपण

0
image14

देहरादून, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के लिए पौधारोपण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में लोगों को फलदार पौधे भी वितरित किए गए।

कृषि मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन तक सीमित न रहकर जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण आवश्यक है। उनके अनुसार, फलदार पौधों का रोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पोषण सुरक्षा और जैव विविधता को भी बढ़ावा देता है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ पौधारोपण करने से पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है और नई पीढ़ी में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता बढ़ती है।

कृषि मंत्री ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान से प्रेरणा लेते हुए प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए और धरती को हरा-भरा बनाने में योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर निर्मला जोशी, ज्योति कोटिया, शमशेर सिंह बिष्ट, देवेन्द्र सिंह राणा, डीके तिवारी, समीर पुंडीर, अल्का कुल्हान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!