एमएफएन लाइटवेट विश्व चैम्पियन दिगंबर सिंह रावत ने मुख्यमंत्री से की भेंट

0
image12

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में चमोली जनपद के निवासी एवं मिश्रित मार्शल आर्ट्स (एमएमए) के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिगंबर सिंह रावत ने शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिगंबर सिंह रावत को एमएफएन (Matrix Fight Night) लाइटवेट विश्व चैम्पियन बनने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि दिगंबर सिंह रावत ने अपने परिश्रम, समर्पण और प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय सफलता हासिल कर उत्तराखण्ड का मान बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि दिगंबर सिंह रावत भविष्य में भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश और प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।

गौरतलब है कि चमोली निवासी दिगंबर सिंह रावत वर्तमान में एमएफएन लाइटवेट विश्व चैम्पियन हैं। उन्होंने ग्रेटर नोएडा में आयोजित एमएफएन-18 प्रतियोगिता में पहले ही राउंड में तकनीकी नॉकआउट (टीकेओ) के जरिए शानदार जीत दर्ज कर विश्व खिताब अपने नाम किया था।

दिगंबर सिंह रावत ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों को दिए जा रहे प्रोत्साहन से युवाओं का उत्साह बढ़ रहा है और उन्हें अपने लक्ष्यों को हासिल करने की नई प्रेरणा मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!