हस्ताक्षर न होने से सौ जन्म प्रमाणपत्र लंबित

0
Screenshot_62

जिन बच्चों का जन्म पांच साल पहले हुआ था, उनके जन्म प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में फार्म अटक रहे थे।अब स्थानीय जन्म मृत्यु रजिस्ट्रार के हस्ताक्षर न होने से करीब 100 प्रमाणपत्र लंबित हो गए हैं। एक जून से नागरिक पंजीकरण प्रणाली के तहत ऐसे प्रमाणपत्रों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून द्वारा प्रमाणित किया जा रहा था। इस प्रक्रिया में काफी समय लग रहा था। अब शासन ने स्थानीय रजिस्ट्रार द्वारा प्रमाणित एक अतिरिक्त फार्म अनिवार्य कर दिया है। इस फार्म को अन्य दस्तावेज के साथ ऑनलाइन अपलोड किया जाता है। स्थानीय जन्म मृत्यु रजिस्ट्रार, जो सहायक नगर आयुक्त भी हैं, के पास एसआईआर, बाढ़ सुरक्षा और अन्य कई काम हैं। इन काम की अधिकता के कारण वे प्रमाण पत्रों पर हस्ताक्षर नहीं कर पा रहे हैं। इससे लंबित फार्मों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अभिभावक अपने बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। जून माह में 49 फार्म लंबित थे, जो अब 100 से अधिक हो गए हैं। जन्म मृत्यु रजिस्ट्रार अमन कुमार ने बताया कि समय मिलने पर वे फार्मों पर हस्ताक्षर करते हैं। उन्होंने विभागीय बैठकों और अन्य कामों में व्यस्तता को हस्ताक्षर न हो पाने का कारण बताया। अमन कुमार ने जल्द ही सभी लंबित फार्मों पर हस्ताक्षर करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!