बीस सूत्रीय कार्यक्रम में प्रदेश में लगातार 13वीं बार प्रथम आने पर चम्पावत को मिला सम्मान

0
IMG-20260903-WA0051_copy_717x538

अमीषा भट्ट

*13वीं बार चंपावत रहा राज्य में अव्वल, देहरादून में मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का अवार्ड*

*जिलाधिकारी के नेतृत्व में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की बड़ी उपलब्धि*

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की सतत समीक्षा और प्रभावी प्रशासनिक प्रबंधन के परिणामस्वरूप जनपद चम्पावत ने बीस सूत्रीय कार्यक्रम के क्रियान्वयन में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। लगातार 13वीं बार मासिक रैंकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जनपद चम्पावत को देहरादून में आयोजित विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

राज्य स्तरीय बीस सूत्रीय कार्यक्रम के माननीय उपाध्यक्ष श्री ज्योति प्रसाद गैरोला द्वारा चम्पावत को यह सम्मान प्रदान किया गया।

जनपद की ओर से जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्री दीप्तकीर्ति तिवारी ने सम्मान/अवार्ड प्राप्त किया। यह उपलब्धि जनपद में विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन को दर्शाती है।

वित्तीय वर्ष 2026-27 की जुलाई माह की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार चम्पावत ने निर्धारित 39 मदों में से 35 में ‘A’ श्रेणी प्राप्त की है। कुल 120 अंकों के सापेक्ष 110 अंक हासिल करते हुए जनपद ने 91.67 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों को बधाई देते हुए उनके सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को भविष्य में भी इसी टीम भावना और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए जनपद को विकास के प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी बनाए रखने के निर्देश दिए I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!