एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने किया घनसाली तहसील का निरीक्षण, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

0
IMG-20260903-WA0049_copy_956x538_1

अमीषा भट्ट

*कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, टिहरी गढ़वाल।*



‎*एडीएम ने किया तहसील घनसाली का निरीक्षण, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश*

‎*सूचना/टिहरी/03 सितंबर, 2026;*
‎अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बुधवार को तहसील घनसाली का निरीक्षण कर विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों, कार्यालय व्यवस्थाओं तथा आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को लंबित वादों का समयबद्ध निस्तारण करने और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

‎निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी न्यायालय में धारा 229-बी के पांच वाद दर्ज पाए गए, जिनमें तीन गतिमान हैं। धारा 143 के दो वाद विचाराधीन, धारा 126 व 135 के 41 तथा धारा 176 के सात वाद अवशेष पाए गए। वहीं धारा 209 के तहत दो वाद लंबित मिले। एडीएम ने सभी लंबित वादों में तेजी से कार्रवाई करते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



‎तहसीलदार न्यायालय में चालू वर्ष में कुल 100 वाद दर्ज हुए, जिनमें 93 का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि सात वाद अवशेष हैं।

‎एडीएम ने आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की भी समीक्षा की। बताया गया कि पूर्व वर्षों में आई आपदाओं से प्रभावित अधिकांश परिवारों का पुनर्वास एवं विस्थापन किया जा चुका है। शेष परिवारों के विस्थापन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

‎इसके अलावा अपर जिलाधिकारी ने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का निरीक्षण किया। बताया गया कि चालू वर्ष में कुल 376 प्रकरण दर्ज हुए, जिनका शत-प्रतिशत निस्तारण किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!