बिछड़ों को अपनो से मिलवाकर दून पुलिस ने निभाया मानवता का कर्त्तव्य

0
IMG-20260901-WA0097_copy_538x538

अमीषा भट्ट

कोतवाली ऋषिकेश

ऋषिकेश पुलिस की तत्परता से घर से नाराज होकर निकली नाबालिक बालिका सकुशल परिजनों के सुपुर्द

दिनांक – 31/08/2026 को पुलिस टीम को एक नाबालिक बालिका त्रिवेणी घाट, ऋषिकेश में घूमती हुई मिली, जिसे चीता पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल थाने लाया गया। पूछताछ के दौरान बालिका ने अपने पिता का नाम बताते हुए बताया कि वह अपने घर से नाराज होकर चली आई थी।

पुलिस द्वारा बालिका से आवश्यक पूछताछ कर उसके द्वारा बताए गए पते एवं परिजनों से संपर्क किया गया तथा आवश्यक सत्यापन के उपरांत बालिका को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द किया गया।अपनी बालिका को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली तथा ऋषिकेश पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता एवं मानवीय कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पुलिस टीम :-

1-उ0नि0 निखलेश बिष्ट
2-कां0 सोहन
3-कां0 हिमांशु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed