एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही

0
IMG-20260901-WA0101_copy_404x538

अमीषा भट्ट

रेन्डमली 47 छात्र छात्राओं का ड्रग्स किट से किया गया यूरिन टेस्ट

शिक्षण संस्थान में मौजूद छात्र/छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा नशे की दुष्परिणामों की दी जानकारियां

थाना सेलाकुई:

मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि“ के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत जनपद के सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत स्थित माया देवी यूनिवर्सिटी में आज दिनांक 01.09.26 को पुलिस व डाक्टरों की सयुक्त टीम द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण करते हुए संस्थान में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं में से 47 छात्र/छात्राओं के रेन्डमली ड्रग्स टेस्ट किट से यूरीन टेस्ट किये गये। जिसमें सभी छात्र/छात्राओं की रिपोर्ट नेगेटिव आयी।

दून पुलिस का नशे की गिरफ्त में आये छात्र/छात्राओं का कडा व स्पष्ट संदेश कि यदि कोई भी छात्र/छात्रा किसी भी प्रकार के नशे का सेवन करता पाया जाता है, तो उसके तथा सम्बन्धित शिक्षण संस्थान के विरूद्व भी कडी कार्यवाही की जायेगी।

अभियान में शिक्षण संस्थाान में मौजूद अन्य छात्र/छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। शिक्षण संस्थान में अध्यनरत स्थानीय व अन्य राज्यों से आए छात्र/छात्राओं द्वारा दून पुलिस की कार्यवाही की प्रशंसा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed