ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 पेटी अवैध अंग्रेजी बियर के साथ एक गिरफ्तार
टिहरी गढ़वाल पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नरेंद्रनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से 100 पेटी अवैध हरियाणा मार्का अंग्रेजी बियर बरामद की। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
टिहरी गढ़वाल, 30 मई 2026। जनपद टिहरी गढ़वाल में अवैध शराब और नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर पुलिस लगातार शराब तस्करों और नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली नरेंद्रनगर पुलिस, सीआईयू और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने 30 मई 2026 को गुजराडा रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान टीम ने वाहन संख्या UK07 CD 3293 पिकअप लोडर को संदिग्ध प्रतीत होने पर रोका और तलाशी ली।
तलाशी के दौरान वाहन से 100 पेटी अवैध हरियाणा मार्का अंग्रेजी बियर बरामद की गई। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि यह अवैध शराब यात्रा मार्ग के साथ-साथ धनोल्टी और कानाताल जैसे पर्यटन क्षेत्रों में सप्लाई करने के उद्देश्य से ले जाई जा रही थी।
मौके से पुलिस ने वाहन चालक अक्षय सिंह पुत्र करण सिंह, निवासी ग्राम कमगारपुर, थाना मंडावली, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी महादेवपुरम, निकट व्हाइट हाउस, डेंसो चौक, सिडकुल, हरिद्वार को गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र लगभग 28 वर्ष बताई गई है।
इस मामले में कोतवाली नरेंद्रनगर में मुकदमा अपराध संख्या 16/2026 के तहत धारा 60(1), 63 और 72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में लिया है।
टिहरी पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध शराब, नशा तस्करी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
गिरफ्तार अभियुक्त
अक्षय सिंह पुत्र करण सिंह
निवासी: ग्राम कमगारपुर, थाना मंडावली, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश
हाल निवासी: महादेवपुरम, निकट व्हाइट हाउस, डेंसो चौक, सिडकुल, हरिद्वार
उम्र: लगभग 28 वर्ष
बरामदगी
100 पेटी अवैध हरियाणा मार्का अंग्रेजी बियर
वाहन संख्या UK07 CD 3293, पिकअप लोडर
पुलिस टीम
उप निरीक्षक यशवंत खत्री
हेड कांस्टेबल रामकुमार
हेड कांस्टेबल दीपक गॉड, कोतवाली नरेंद्रनगर
उप निरीक्षक ओमकांत
अपर उप निरीक्षक सुंदर
हेड कांस्टेबल विकास सैनी
कांस्टेबल आशीष नेगी, सीआईयू
अपर उप निरीक्षक कपिल, एएनटीएफ
