गुमशुदा महिला की तलाश में टिहरी पुलिस का बड़ा सर्च अभियान, नदी-डैम से जंगलों तक खंगाले जा रहे संभावित क्षेत्र

0
IMG-20260816-WA0035_copy_404x538

अमीषा भट्ट

पुलिस कार्यालय, जनपद टिहरी गढ़वाल
दिनांक:- 16 अगस्त 2026

*गुमशुदा महिला की तलाश में टिहरी पुलिस का वृहद सर्च अभियान जारी*

*पुलिस, SDRF एवं जल पुलिस की टीमें नदी, डैम, जंगलों एवं दुर्गम क्षेत्रों में लगातार चला रही हैं सघन सर्च ऑपरेशन*

दिनांक 07 अगस्त 2026 को थाना लम्बगांव क्षेत्र में एक महिला की गुमशुदगी की सूचना प्राप्त होने पर टिहरी पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल गुमशुदगी दर्ज की गई तथा महिला की तलाश हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा परिजनों के बयान दर्ज कर ग्राम जणगी एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन कॉम्बिंग शुरू की गई। महिला के नदी क्षेत्र में होने की संभावनाओं को देखते हुए SDRF एवं जल पुलिस को सम्मिलित कर नदी एवं डैम क्षेत्र में मोटर बोट के माध्यम से लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

गुमशुदा महिला की तलाश में टिहरी पुलिस द्वारा जमीनी, जल, हवाई एवं तकनीकी स्तर पर व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस टीमों द्वारा गांव से सटे घने जंगलों, नालों, पहाड़ी रास्तों, नदी किनारे के क्षेत्रों तथा अन्य संभावित स्थानों को लगातार खंगाला जा रहा है।

वहीं, SDRF एवं जल पुलिस की बोट टीमों द्वारा नदी एवं डैम के गहरे जलग्रहण क्षेत्रों तथा नदी के बहाव वाले संभावित स्थानों पर लगातार जल-सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

तलाशी अभियान के दौरान दुर्गम एवं संभावित क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाले ड्रोन कैमरों से हवाई सर्वेक्षण भी किया गया है, ताकि ऐसे स्थानों को भी कवर किया जा सके जहां जमीनी टीमों के लिए पहुंचना कठिन है।

महिला की तलाश के साथ-साथ पुलिस द्वारा तकनीकी एवं डिजिटल साक्ष्यों की भी गहनता से जांच की जा रही है। महिला के मोबाइल की सर्विलांस एवं CDR का विश्लेषण, बैंक खाते एवं वित्तीय लेनदेन का अवलोकन, फेसबुक अकाउंट एवं अन्य डिजिटल फुटप्रिंट्स की जांच कर संभावित सुराग जुटाए जा रहे हैं।

इसके अतिरिक्त गुमशुदा महिला के फोटो एवं विवरण वाले पम्फलेट सीमावर्ती थानों एवं आसपास के जनपदों में प्रसारित किए गए हैं तथा संबंधित थाना क्षेत्रों से समन्वय स्थापित कर महिला के संबंध में किसी भी संभावित सूचना को साझा किया जा रहा है।

🔍 *हर संभावित सुराग को खंगाल रही टिहरी पुलिस*

टिहरी पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। पुलिस, SDRF एवं जल पुलिस की टीमें लगातार सर्च अभियान में जुटी हुई हैं तथा नदी, डैम, जंगल, पहाड़ी क्षेत्र एवं अन्य संभावित स्थानों पर व्यापक स्तर पर तलाश जारी है।

पुलिस द्वारा महिला से संबंधित प्रत्येक संभावित सुराग की गंभीरता से जांच की जा रही है और उसकी सुरक्षित तलाश एवं बरामदगी हेतु हर संभव प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed