एसएसपी श्वेता चौबे की अगुवाई में टिहरी पुलिस की बड़ी कामयाबी, बीएसएनएल का ₹5 लाख का चोरी हुआ सामान शत-प्रतिशत बरामद

0
IMG-20260729-WA0017_copy_651x538

अमीषा भट्ट

टिहरी पुलिस की बड़ी सफलता, बीएसएनएल का ₹5 लाख का चोरी हुआ सामान शत-प्रतिशत बरामदएसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में चार शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी में प्रयुक्त दो पिकअप वाहन भी जब्तटिहरी गढ़वाल, 30 जुलाई।

जनपद टिहरी गढ़वाल में अपराधों की रोकथाम और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के अभियान के तहत टिहरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में थाना छाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीएसएनएल का लगभग ₹5 लाख मूल्य का चोरी हुआ शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया।

पुलिस ने चोरी में शामिल चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के साथ ही घटना में प्रयुक्त दो पिकअप वाहन भी कब्जे में ले लिए हैं।पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को डायल-112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि रमोल–सारी हाईवे बेंढ के समीप अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बीएसएनएल के 30 बंडल टर्न बकल, पोल क्लैम्प एवं अन्य सामग्री चोरी कर ली गई है। सूचना मिलते ही एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी एवं क्षेत्राधिकारी चंबा के पर्यवेक्षण तथा थाना छाम प्रभारी दिलबर नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई।

घटना की सूचना के तुरंत बाद थाना क्षेत्र में अलर्ट जारी करते हुए जनपद से बाहर जाने वाले सभी संभावित मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग शुरू कर दी गई। इसी क्रम में मटियाली तिराहा चेक पोस्ट पर उपनिरीक्षक शिव शंकर उनियाल के नेतृत्व में बैरियर लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी।

इसी दौरान उनियाल गांव की ओर से आ रहे दो संदिग्ध पिकअप वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से बीएसएनएल के चोरी किए गए 30 बंडल टर्न बकल, पोल क्लैम्प एवं अन्य सामग्री बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹5 लाख है।

पुलिस ने दोनों वाहनों में सवार चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर चोरी में प्रयुक्त दोनों पिकअप वाहनों को भी कब्जे में ले लिया।पुलिस का कहना है कि डायल-112 पर मिली सूचना के बाद की गई त्वरित घेराबंदी और प्रभावी चेकिंग के चलते आरोपी चोरी की गई सामग्री को जनपद की सीमा से बाहर नहीं ले जा सके। समय रहते कार्रवाई कर पुलिस ने चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया।इस संबंध में थाना छाम में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बरामद सामग्री और दोनों पिकअप वाहनों को पुलिस कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तप्रभात कुमार, निवासी इब्राहिमपुर, जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)प्रिंस, निवासी इब्राहिमपुर, जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)रोहित, निवासी हलवाला, जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)सतनाम, निवासी हलवाला, जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)चारों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

बरामदगीबीएसएनएल के 30 बंडल टर्न बकल, पोल क्लैम्प एवं अन्य सामग्री (अनुमानित मूल्य ₹5 लाख)चोरी में प्रयुक्त 02 पिकअप वाहन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!