उत्तरकाशी दौरे पर सीएम धामी: विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर की घोषणा, भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय का प्रस्ताव

0
saema-thhama-pahaca-utatarakasha_03310b80cce685f763a0d5a5b88e2a66_copy_956x538

अमीषा भट्ट

उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशी विश्वनाथ और मां शक्ति मंदिर को जोड़कर कॉरिडोर विकसित करने का एलान किया, वहीं भटवाड़ी केंद्रीय विद्यालय का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने की बात कही।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर और मां शक्ति मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद रामलीला मैदान में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में शामिल हुए और ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर बनाए जाने की घोषणा की। साथ ही भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने की बात कही।

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ देश की सेवा कर रहे हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए अब व्यवस्था को उनके घर तक ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने नर सेवा नारायण सेवा के भाव के साथ हर व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। बाबा केदार की धरती से प्रधानमंत्री ने कहा था कि 21वीं सदी उत्तराखंड की होगी। उन्होंने प्रदेश में मातृशक्ति को सशक्त करने के लिए लखपति दीदी योजना समेत विभिन्न पहलों का जिक्र किया। सीएम ने दावा किया कि उत्तराखंड में 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed