प्रदेशभर में आज भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा, सीएम धामी समेत शीर्ष नेताओं ने अलग-अलग जगह संभाली कमान

0
bjp-uttarakhand_76a97c05f826a251cd46c435d1832b9c_copy_956x538

अमीषा भट्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उत्तराखंड में भाजपा बुधवार को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाल रही है। प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित कार्यक्रमों के जरिए सेवा, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तराखंड भाजपा आज सात अक्तूबर को पूरे प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा निकाल रही है। यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री के सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्षों के कार्यकाल का उत्सव मनाना और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।

सभी जनपदों में आयोजित सेवा ज्योति सभाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। पार्टी कार्यकर्ताओं को विकसित भारत का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय भवन में प्रदेश प्रभारी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ, जहां से यात्रा का दीप लैंसडाउन चौक में स्थापित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

एक्स पर जारी संदेश में सीएम धामी ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई पीएम मोदी की जनसेवा की यात्रा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इन 25 वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण प्राथमिकताओं में रहा है।

धामी ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और उत्तराखंड सरकार भी राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed